देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं: योगी

Published On

किसी अन्य पर विश्वास नहीं किया जा सकता | Yogi Adityanath CM

अलवर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath CM) ने कहा है कि देश में विकास और सुशासन के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं है। योगी आदित्यनाथ आज यहां आजाद पार्क में अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। इसके लिए किसी अन्य पर विश्वास नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने अपने पचास साल के शासन में कोई व्यवस्था नहीं की और कांग्रेस की स्वयं की बीमारु प्रवृत्ति ने देश एवं प्रदेशों को बीमारू बनाया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts