अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78000 के पार, 2549 की मौत
Published On
नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3722 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 78003 हो गयी तथा इस दौरान 134 लोगों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 2549 पर पहुंच गया। संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार होने के बाद भारत 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 78003 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2549 लोगों की मौत हुई है।

- अब तक 26235 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं।
- देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है।
- महाराष्ट्र की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
- महाराष्ट्र में 25922 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 975 लोगों की मौत हो चुकी है।
- वहीं राज्य में 5547 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।