आंध्र में सिलेंडर फटा, एक परिवार के 4 लोगों की मौत
Published On
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के सेत्तूर मंडल के मुलकालेडु गांव में शनिवार तड़के गैस सिलेंडर फटने से घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान दादू (35), शरफाना (30) फिरोज (6) और जहांबी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां के सरकारी सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।