यूएनआई की श्रीनगर कार्यालय में तोड़फोड़

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। देश की अग्रणी संवाद समिति यूनाइटेड न्यूज आॅफ इंडिया (यूएनआई) (United News Of India) के श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित कार्यालय में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की।

बदमाशों ने संवाद समिति के 3-एक्सचेंज रोड स्थित कार्यालय में कई कमरों और कुछ दराजों के ताले तोड़ दिये। उन्होंने फाइलें और दस्तावेज भी खोले लेकिन अब तक कुछ चोरी होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। इस सिलसिले में कोठी बाग थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस की टीम ने कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts