जरूरतमंद मरीज को रक्तदान

Published On

भादरा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के 142 कार्यां के अन्तर्गत ब्लॉक भादरा के सेवादार रवि इन्सां ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक जरूरतमंद महिला को एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिय। जानकारी अनुसार भादरा में स्थित विवेकानन्द हॉस्पीटल में एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती करवाया गया था तथा महिला को रक्त की सख्त जरूरत थी।

रवि इन्सां को जैसे ही महिला के लिए रक्त की आवश्यता की जानकारी मिली, तो वे तुरन्त ही अस्पताल पहुंचे तथा प्रसव पीड़ा से जुझ रही महिला को एक यूनिट रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया। रवि इन्सां के इस कार्य को लेकर महिला के परिजनों ने रवि इन्सां व पूज्य गुरुजी का कोटि-कोटि आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि रक्तदान के बाद महिला ने सकुशल बच्चे को जन्म दिया, तथा महिला की जान बचने पर उनके परिजनों ने ऐसे सेवादारो का सुक्रिया अदा किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts