हिमाचल के ब्लॉकों की नामचर्चाओं में उमड़े डेरा श्रद्धालु, पूज्य गुरु जी पर जताया अटूट विश्वास

Published On

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में शनिवार को नामचर्चाओं का आयोजन किया गया। नामचर्चाओं में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर दृढ़ विश्वास और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

ब्लॉक डाडासीबा, प्रागपुर, सुंदर नगर, ढालियारा, कठियाना, नालागढ़ व पालमपुर में हुई नामचर्चाओं में भारी संख्या में पहुंची साध-संगत ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर पूज्य गुरु जी पर दृढ़ विश्वास व्यक्त करने के साथ-साथ मानवता भलाई के 138 कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही साध-संगत ने एकजुटता दर्शाते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी हमारे लिए भगवान हैं और हम उनके दिखाए मार्ग पर अंतिम स्वांस तक आगे बढ़ते रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts