गुजरात में बजा राम-नाम का डंका
अहमदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। महा परोपकार माह के उपलक्ष्य में गुजरात के अहमदाबाद, गांधीधाम में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरुआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्द लगाकर साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई के कार्याें को साध-संगत ने बढ़-चढ़ कर करने का संकल्प लिया। इस अवसर भारी संख्या में साध-संगत ने नामचर्चा में शिरकत की। उमस भरी गर्मी को देखते हुए सेवादारों ने पानी की व्यवस्था की गई। आपको बता दें कि महा परोपकार माह की खुशी में देश-विदेश की साध-संगत मानवता भलाई कार्य करके मना रही है।
यह भी पढ़े:- बिहार में पूज्य गुरु जी का जलवा, साध-संगत ने मानवता भलाई कार्य करने का लिया संकल्प



अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।