बरसात में भी सेवा कार्यों में जुटे रहे सेवादार

Published On

गोरीवाला (अनिल)। ब्लॉक दारेवाला से संबंधित साध वेला धाम नुहियांवाली में साध संगत ने बुधवार को आश्रम में पहुंच तन की सेवा में अपना सहयोग किया। सेवादारों ने आश्रम की खेती योग्य भूमि में खरपतवार को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गांव गोरीवाला की साध संगत आश्रम के बाग व खेती योग्य जमीन में उगी भारी मात्रा में खरपतवार को निकालने पहुंची। बरसात का मौसम होने के बाबजूद भी सेवादारों ने आश्रम की सेवा को प्राथमिकता के आधार पर किया।

बता दें कि ब्लॉक दारेवाला के अंतर्गत निर्भयपुर धाम चोरमार,अलखपुर धाम दारेवाला,साध वेला धाम नुहियांवाली व अनामी धाम घुकांवाली आते है। करीब तीन दर्जनभर गांव के सेवादार व जिम्मेवार कमेटी के सदस्य पूज्य गुरू संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए 142 मानवता भलाई के कार्यों के साथ साथ चारों आश्रमों की सेवाश्रम का कार्य बेखुबी कर रहे है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts