Live : पावन भंडारे पर सुबह से ही भारी तादाद में उमड़ी साध-संगत, जगह-जगह निकाली जागो

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा का रूहानी स्थापना दिवस आज शाह सतनाम जी धाम, सरसा में भंडारे के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही भारी तादाद में साध-संगत पहुंचना निरंतर जारी है। ट्रैफिक समिति के सेवादार जगह-जगह पर मुस्तैद है जिससे जाम की समस्या ना हो।

https://www.facebook.com/SachKahoonOfficial/videos/509500664216216/

गर्मी को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पानी की छबीलें लगाई हुई है। डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना दिवस की खुशी में शाह सतनाम जी धाम के मुख्य मार्ग पर साध-संगत द्वारा सुबह से ही अलग-अलग ब्लॉकों की जागो निकाली गई। समस्त साध-संगत ढोल नगाडो के साथ नाच गाकर पवित्र भंडारे की खुशियां मना रही है।


इस शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए देश और दुनिया में जरूरतमंदों को राशन देना, गरीब बच्चों को फल, पाठ्य सामग्री, खिलौने और पौष्टिक आहार की किटें और भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करने के लिए कसोरे वितरण सहित मानवता भलाई के 138 कार्य किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अपै्रल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग कर लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत के मार्ग पर चलाया और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों को करने में जुटे हुए हैं।

पानी पिलाते हुए सेवादार

जोगो निकालते सेवादार

जोगो निकालते सेवादार।

जोगो निकालते सेवादार।

जोगो निकालते सेवादार।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts