डेरा सच्चा सौदा बेअदबी की घटनाओं की करता है सख्त निंदा

Published On

सरसा। डेरा सच्चा सौदा सभी धर्मों का सत्कार करता है। डेरा सच्चा सौदा भी पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पूरा सम्मान करता है। अगर कोई व्यक्ति पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी करता है, तो डेरा सच्चा सौदा उसकी कड़ी निंदा करता है। उक्त बयान डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने जारी करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी किसी नशे का सेवन नहीं करते हैं, अगर कोई व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो वह डेरा सच्चा सौदा का अनुयायी नहीं हो सकता। अगर कोई व्यक्ति बेअदबी जैसी बुरी हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए , डेरा सच्चा सौदा ऐसी सख्त कार्रवाई के पक्ष में है।

Dera-sacha-sauda

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts