ड्रग्स केस: एनसीबी ने कॉमेडियन भारती के घर मारा छापा

Published On

मुम्बई। ड्रग्स मामले में कलाकारों पर एनसीबी का शिकंजा जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के मुम्बई के घर पर छापा मारा है। एनसीबी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इससे पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला के घर पर भी एनसीबी ने छापा मारा था। बाद में रामपाल से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता रामपाल ने कहा था, कि ड्रग्स से मेरा कोई लेना देना नहीं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने निवास पर मृत पाए गए थे। इसके बाद इस मामले की छानबीन सीबीआई ने शुरू की थी। बाद में एनसीबी ने भी ड्रग्स मामले में तहकीकात शुरू की और एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते चले आ रहे हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts