भूकंप के झटकों से दहला निकोबार द्वीप समूह

Published On

रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुबह निकोबार द्वीप समूह भूकंप के झटकों से हिल गया। 4.44 पर ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कुछ देर तक महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि 8 अप्रैल को अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 नापी गई थी। इससे पहले 1 अप्रैल को भी निकोबार द्वीप समूह पर 4.8 की तीब्रता का भूकंप आया था।

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया के सुलेवासी में शुक्रवार शाम 5.10 बजे (भारतीय समय के अनुसार) एक जोरदार भूकंप के हाथ धरती कांप उठी। स्‍थानीय समय के अनुसार शाम 6.40 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। भूकंप के बाद इंडोनेशिया ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सेंट्रल सुलेवासी के मोरोवली में लोगों से इलाका खाली करने के लिए कहा है।

इस भूकंप की वजह यदि सुनामी आती है तो इंडोनेशिया के पालू, मोरोवली, डोंगी, कालोनोडाल, मेटेनडॉक, पेलंग द्वीप, इनोबू, कंडारी और बेंगई में बड़ा नुकसान हो सकता है। राहत की खबर यह है कि भारत तक सुनामी की लहरों के पहुंचने की आशंका नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts