बहनों को सशक्त बनाना संकल्प, इसे पूरा करने में कसर नहीं छोड़ेंगे: शिवराज
Published On
भोपाल (एजेंसी)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षाबंधन के पर्व पर सभी महिलाओं को उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बहनें हर प्रकार से सशक्त हों, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हों, ये प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चौहान ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को सुख समृद्धि की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।