वेनेजुएला में रसोई गैस वितरण केंद्र में विस्फोट

Published On

दो की मौत, छह घायल

कराकस 14 दिसंबर (Varta)

वेनेजुएला के उत्तरी राज्य मिरांडा में एक घरेलू रसोई गैस वितरण केंद्र में गुरुवार को जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए।

ईआई अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दमकलकर्मी विस्फोट वाली जगह पर लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अखबार ने विस्फोट वाली जगह की तस्वीरें प्रकाशित की है, जिसमें धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस केंद्र में विस्फोट की यह पहली घटना नहीं है, गत अक्टूबर महीने में भी इस केंद्र में विस्फोट हुआ था।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts