मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन

Published On

कोरोना वायरस से थे पीड़ित, सुधीर चौधरी ने दी जानकारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस समय की सबसे बड़ी न्यूज मीडिया जगत से सामने आ रही है। इंडिया टुडे ग्रुप आज तक के एंकर व वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में थे। इस न्यूज के सामने आने के बाद पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इनके निधन के बाद मीडिया जगत से जुड़े तमाम बड़े पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर दु:ख जताया है। वहीं रोहित सरदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कुरुक्षेत्र से हासिल की थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सरदाना ने आगे की पढ़ाई करने के लिए हिसार चले गए थे।

सरदाना ने गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद रोहित सरदाना ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts