भीषण सड़क हादसे में फिल्म निर्देशक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता की मौत
असम के माजुली जिले के कमलाबाड़ी की घटना
Assam Road accident: माजुली (हि.स.)। असम के माजुली जिले में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में फिल्म निर्देशक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े नीलानंद दास की जान चली गई। हादसा कमलाबाड़ी इलाके में हुआ, जहां उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नीलानंद दास को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। Assam News
फिल्म निर्माण के सिलसिले में माजुली में थे मौजूद
बताया जा रहा है कि नीलानंद दास इन दिनों माजुली में फिल्म निर्माण से संबंधित कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान रविवार को उनके साथ यह हादसा हो गया। दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों में शोक की भावना फैल गई। नीलानंद दास के निधन की खबर से असम के सांस्कृतिक और फिल्म जगत में दुख का माहौल है। उनके असामयिक निधन को कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की। फिलहाल हादसे से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। Assam News