Jharkhand: मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र डूबे, एक का शव बरामद, परिवारों में छाया मातम

Published On

Mayurakshi river accident: दुमका। झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि शेष तीन की तलाश तेज़ी से की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से छात्रों के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। Jharkhand latest news

मृतक की पहचान कृष्ण सिंह (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बक्शी बांध इलाके का निवासी तथा स्थानीय जिला विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। लापता छात्रों के नाम आर्यन कुमार, कृष और आर्यन बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चारों छात्र गुरुवार की शाम घर से निकले थे, किंतु रात तक वापस नहीं लौटे।

जब देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान हरिपुर गांव के लोगों को नदी किनारे कपड़े और मोबाइल मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह कृष्ण सिंह का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अन्य तीन छात्रों का अब तक कोई पता नहीं चला है।

सूचना मिलते ही नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित

घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और सभी लापता छात्रों के सकुशल मिलने की प्रार्थना करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। लगभग 20 फीट गहराई में पानी भरे होने के कारण गोताखोरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि गोताखोरों की अतिरिक्त टीम बुलाई गई है और जल्द ही छात्रों की तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

स्थानीय लोग इस स्थान को “मिनी गोवा” नाम से जानते हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2016 में भी इसी जगह पर स्नान करने गए छह छात्र डूब गए थे। झारखंड में इस वर्ष मानसून के दौरान नदियों, तालाबों और जलाशयों में डूबने से अब तक 40 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें अधिकांश युवा और छात्र शामिल हैं। Jharkhand latest news

About The Author

Related Posts