बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन

Published On

पटना (एजेंसी)। कोरोना के दिन-ब-दिन विक्रराल रूप को देखते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी। उन्होंने एक ट्विट के माध्यम से यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि सहयोगी मंत्रियों और पदाधिकारियों पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि लॉकडाउन के दौरान कौन सी सुविधाएं जारी रहेंगी और किन गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी, इसके सबंध में विस्तृत मार्गनिर्देशिका जल्द ही आपदा प्रबंधन समूह जारी करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts