Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार! इस दिन मॉनसून देगा दस्तक

Published On

नई दिल्ली। Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भारत की वित्तीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश होने के बाद मुंबई निवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज शहर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।

आईएमडी ने पहले कहा था कि मानसून में देरी के कारण कुछ दक्षिणी राज्यों में वर्षा की कमी हुई है, और इस प्रकार अधिक वर्षा की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्यों में अपना रास्ता बना रहा है। ओडिशा में 26 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बिहार और अरुणाचल प्रदेश में आज भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 27 जून तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, और 24-26 जून तक उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। Monsoon Update

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने प्री-मॉनसून की दस्तक होने से 24 से 28 जून तक जहां संपूर्ण उत्तर भारत में का दौर देखने को मिलेगा। वहीं पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर हवा की गति भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। जिसके कारण बिजली का संकट बन सकता है।

दूसरी तरफ राजस्थान में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही वातावरण में नवी बढ़ने के कारण उमस शुरू हो गई है। जिसकी वजह से हरियाणा में राजस्थान में रात्रि का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। हरियाणा के सिरसा व हिसार जिले में जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू और बीकानेर में भी जा रात्रि का तापमान उमस की वजह से बढ़ गया। यहां दिन का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

इन राज्यों में चलेगा बारिश का दौर |Monsoon Update

वर्तमान में मॉनसून दक्षिण भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी पहुंच चुका है। इसके साथ साथ आंध्र प्रदेश कर्नाटक गोवा में महाराष्ट्र में भी मॉनसून अपनी दस्तक दे चुका है। उड़ीसा व उत्तर प्रदेश में 25 और 26 जून को भारी बारिश होगी भारत मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश व तेलंगाना में मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग की संभावना के अनुसार 30 जून तक उत्तर भारत में मॉनसून प्रवेश के साथ ही भारी बारिश का दौर चलेगा।

हरियाणा में बढ़ी बिजली की खपत | Monsoon Update

हरियाणा प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान व रात्रि के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं रात्रि का न्यूनतम तापमान फतेहाबाद जिले में सबसे अधिक रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी उमस भरी गर्मी की वजह से ही हरियाणा में बिजली की खपत 22 से 28 फीसदी तक बढ़ गई है।

About The Author

Related Posts