Goa Congress: गोवा कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हुए

Published On

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है | Goa Congress

पणजी (एजेंसी)।  गोवा में बुधवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पार्टी के आठ विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। (Goa Congress) आठों विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में माइकल लोबो और दिगंबर कामत के अलावा संकल्प अमनोकर, रुडॉल्फ फर्नांडीस, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, एलेक्जियो सिक्चेरा और डेलियाह लोबो शामिल हैं। पूर्व विपक्षी नेता माइकल लोबो ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस विधायक दल की आज बैठक हुई और पार्टी के आठ विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। एक प्रस्ताव पारित किया गया और प्रति विधानसभा सचिव को सौंपी गई।

भाजपा में जाने के बाद अब कांग्रेस के पास केवल तीन विधायक बचे

लोबो ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं… ‘कांग्रेस छोड़ो, भाजपा को जोड़ो। कांग्रेस को यह झटका ऐसे वक्त लगा है जब पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के शेष तीन विधायकों में एल्टन डी’कोस्टा, गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अलेमाओ यूरी और अधिवक्ता कार्लोस फरेरा है जो भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। इसी साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुल 11 विधायकों ने जीत दर्ज की थी। मौजूदा समय में आठ विधायकों के भाजपा में जाने के बाद अब कांग्रेस के पास केवल तीन विधायक बचे हैं। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़े- फतेहाबाद के आसमान में दिखी ट्रेन जैसी रहस्मयी रोशनी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts