Army Recruitment 2026: सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर, 1 से 15 जून तक होगी ऑनलाइन परीक्षा

हमीरपुर सेना में जेसीओ, ओआर व अग्निवीरों की होनी है भर्ती

Manmohan Picture
Published On

Army Recruitment 2026: हमीरपुर। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कार्यालय के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ), अन्य रैंक (ओआर) तथा अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। Army Jobs

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 15 मई को जारी कर दिए गए हैं। कर्नल राजन ने अभ्यर्थियों से समय रहते अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने पंजीकरण संबंधी विवरण दर्ज कर सेना की वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह भी दी है। सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। Army Jobs

About The Author

Ad Ad

Related Posts