Google Doodle Today : गूगल डूडल आज फ्रांस संसदीय चुनाव 2024 को समर्पित!
Published On
France Parliamentary Elections Results 2024 : फ्रांस (एजेंसी)। सोमवार, 1 जुलाई का दिन गूगल ने फ्रांस संसदीय चुनाव 2024 के नतीजों को समर्पित किया है। गूगल ने फ्रांस संसदीय चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा को चिह्नित करने के लिए अपना सर्च इंजन Logo को फ्रांस के झंडे के साथ बनाया है। फ्रांस संसदीय चुनाव के रिजल्ट का ऐलान आज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को संसदीय चुनाव के पहले दौर में जीत हासिल करने के बाद देश की धुर दक्षिणपंथी पार्टी दौड़ में सबसे आगे चल रही है। एग्जिट पोल से पता चला है कि अंतिम रिजल्ट अनिश्चित है। Google Doodle Today