बंगाल में हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार: भाजपा

Published On

कोलकाता (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद हिंसा को बढ़ावा दे रही है। भाजपा का दावा है कि बंगाल में चुनाव के परिणाम आने के बाद शुरू हुई हिंसा में पार्टी के कई कार्यकतार्ओं की मौत हो गई है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलने की भी संभावना है।

इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये सरकार से शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए कहा है। भाजपा नेता सांबित पात्रा ने नयी दिल्ली में एक वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हाल में किये गये हमले राज्य-प्रायोजित हिंसा थी। पात्रा ने सवाल किया, ‘क्या भारत में एक लोकतांत्रितक पार्टी को वोट देना और उसके उम्मीदवार को चुनना अपराध है? उन्होंने कहा कि बंगाल में हाल के चुनावों में करीब 2.28 करोड़ लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts