IMD Rainfall Alert: इन दो राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें हरियाणा, दिल्ली का भी हाल

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। IMD Rainfall Alert मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने जा रही है। हालांकि इसके अलावा देश के अन्य राज्यों के मौसम में अगले पांच दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

आन्ध्र प्रदेश में तूफान आने के आसार

उत्तरी-दक्षिणी तटीय आन्ध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान तूफान आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। रायसीमा में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। रायलसीमा और यनम में मौसम शुष्क रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है।

हरियणा में बढ़ेगी ढंड | IMD Rainfall Alert

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के बाद बना ठंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। किसी वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान खेती-किसानी पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान फसलों की बजाई इस दौरान भी जारी रख सकते हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बनी रहेगी।

इस एक कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29 अक्तूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है,जिससे रात्रि तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी संभावित। नवंबर महीने से फिर से मौसम में गिरावट आने से ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पंचकूला जिला सबसे ठंडा रहा पंचकूला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

दिल्ली, यूपी में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, यूपी में ठंड बढ़ेगी और दिल्ली की बात करें तो अगले एक हफ्ते तक यहां का न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: कई कारों की भयानक टक्कर, 32 लोगों की मौत 63 लोग घायल

About The Author

Related Posts