उत्तराखंड में बड़ा हादसा, पिथौरागढ़ में अतिवृष्टि, 7 लोग लापता, राहत कार्य जारी

Published On

पिथौरागढ़/देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत जुम्मा गांव में अतिवृष्टि से व्यापक स्तर पर क्षति हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार अतिवृष्टि के कारण सात लोग लापता हो गए हैं और सात मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान से फोन पर बात कर गत रात्रि तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावितों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। तलाश एवं बचाव अभियान पूरी तत्परता के साथ चलाए जाएं। घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

तोक में मकान क्षतिग्रस्त

दूसरी तरफ पिथौरागढ़ से प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार जुम्मा गांव के जामुनी तोक में लगभग पांच तथा सिरौउड़यार तोक में दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सात लोग लापता भी हो गये हैं। प्रभावित क्षेत्र में राजस्व, एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव टीम रवाना हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक घटना स्थल को रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू कार्य हैलीकॉप्टर से कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।

अमेरिका में खतरनाक हुआ इडा तूफान

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts