Qatar Helicopter Crashes: कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी सवारों की मौत

Published On

Helicopter Crashes in Persian Gulf: दोहा। कतर में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें 7 लोग सवार थे और 6 की मौत हो गई। रविवार को देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की जानकारी दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार सभी 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि देश के समुद्री इलाके में चलाए जा रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर में सवार सातों लोगों का पता चल गया है। Qatar Helicopter Crashes

विभाग ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिजनों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया था कि हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण क्रैश हुआ। हालांकि तब चालक दल और उसमें सवार लोगों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। बस इतना बताया गया कि कतर का हेलिकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के बाद क्षेत्रीय समुद्री इलाके में क्रैश हो गया। Qatar Helicopter Crashes

About The Author

Related Posts