इमरान खान अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार

Published On

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan Arrested) को मंगलवार को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को इस मामले में दर्ज कई प्राथमिकियों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। वह इस मामले में जमानत मंजूर करवाने इस्लामाबाद हाईकोर्ट गये थे। उन्हें हाईकोर्ट के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:– सैकिंडों में सन्नाटे के साए में शहर, 50 लाख जिंदगियां हुई तबाह

जियो न्यूज के अनुसार उन्हें रेंजर्स ने गिरफ्तार किया और उन्हें ब्लैक वीगो वाहन में ले जाया गया। (Imran Khan Arrested) इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक डॉ अकबर नासिर खान ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में है।

About The Author

Related Posts