भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों की समीक्षा की

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर बातचीत की तथा दोनों देशों के रक्षा संबंधों की समीक्षा की। सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ बात की। हमने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों की समीक्षा की। हिन्द प्रशांत में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग पर भी चर्चा हुई। हम भारत-आॅस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। New Delhi

रक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों मंत्रियों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत रक्षा सहयोग में शानदार प्रगति का उल्लेख किया और नवम्बर 2023 में हुए पिछले भारत-ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय संवाद के बाद से संबंधों में आई गति की सराहना की। आॅस्ट्रेलिया भारत को प्रमुख सुरक्षा भागीदार मानता है और यह बात उनके राष्ट्रीय रक्षा रणनीति दस्तावेज में प्रमुखता से कही गयी है। New Delhi

मार्ल्स ने लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सिंह को बधाई दी और भारत में लोकतांत्रिक प्रणाली की सराहना की। उन्होंने रक्षा मंत्री को टीम इंडिया के टी 20 विश्व चैंपियन बनने पर भी बधाई दी। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी, हुआ बड़ा ऐलान

About The Author

Related Posts