भारत-ओमान का संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजीह-4 की शुरूआत

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत और ओमान की सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास ह्यअल-नजाह-4ह्ण आज राजस्थान पोकरण के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हो गया। भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह-4श्’ का यह चौथा संस्करण 13 अगस्त तक चलेगा। ओमान पैराशूट रेजिमेंट के सुल्तान के 60 कर्मियों वाली शाही सेना की टुकड़ी अभ्यास स्थल पर पहुंच गयी है। वहीं भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन करेगा। संयुक्त अभ्यास के तहत शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामरिक अभ्यास, तकनीक एवं प्रक्रियाओं के आयोजन के अलावा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत आतंकवाद विरोधी अभियानों, क्षेत्रीय सुरक्षा अभियानों और शांति अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा। संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है और यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में और प्रकट होगा। ओमान खाड़ी में भारत का एक रणनीतिक साझेदार है और खाड़ी सहयोग परिषद (एजीसीसी), अरब लीग और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) मंचों पर एक महत्वपूर्ण वातार्कार है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts