डूबते श्रीलंकाई मछुआरों को समुंंद्र में ऐसे बचाया भारतीय जवानों ने…

Published On

भारतीय तटरक्षक बल ने 63 दिनों से समुद्र में फंसे श्रीलंकाई मछुआरों को बचाया

कोलंबो (एजेंसी)। भारतीय तटरक्षक बल ने 63 दिनों से समुद्र में फंसे श्रीलंका के चार मछुआरों को बचाया है। समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार एफवी नील नौका पर सवार चार श्रीलंकाई मुछुआरे 25 सितम्बर को मछली पकड़ने समुद्र गए रहे थे और उसके बाद से लापता थे। अखबार ने कहा कि वे समुद्र में 63 दिनों तक लापता रहने के बाद अंतत: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पहुंचे, जहां भारतीय तटरक्षक बल ने उनकी सहायता की और उन्हें भारतीय तट पर लेकर आए। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारी फिलहाल उनकी देखभाल कर रहे हैं और उन्हें श्रीलंका वापस भेजने के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों से संपर्क किया गया है। सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई मछुआरों का परिवार इस खबर से बहुत खुश है और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भारतीय तटरक्षक बल ने कई अवसरों पर देशी मछुआरों सहित श्रीलंकाई मछुआरों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts