रोटी के लिए जान की बाजी ! पाकिस्तान के बदतर हालात

Published On

नई दिल्ली। भारत देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनो हालात इतने बदतर हैं कि वहां की आवाम घर में एक वक्त की रोटी तक का जुगाड़ नहीं कर पा रही है। इसकी वजह मुल्क में गेहूं की भारी कमी होना है, जिसकी वजह से अनाज के साथ-साथ आटे के दाम भी बेहताशा बढ़े हैं। पाकिस्तान में पंजाब का इलाका गेहूं की खेती का गढ़ है और अब जब उसकी कमी हो गई है, तो आटा की किल्लत भी अपने चरम पर है। पाकिस्तान में आटा का दाम इन दिनों 140 रुपये से 160 रुपये (पाकिस्तानी रुपया) प्रति किलो तक पहुंच गया है। पेशावर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में 10 किलो आटा का बैग 1500 रुपये और 20 किलो का बैग 3500 रुपये में मिल रहा है। गेहूं उपज में आगे रहने के बावजूद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत भी आटा महंगा बिक रहा है। यहां मिल मालिकों ने आटा का दाम 160 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिया है।

एक लीटर दूध 150 रुपये

पाकिस्तान में एक लीटर दूध 150 रुपये में मिल रहा है। पाकिस्तान के हालात श्रीलंका से भी बदतर हो गए है। पाकिस्तान की आर्थिक हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां की सरकार के हाथ खड़े हो गए है।

पाकिस्तान में प्याज भी रुला रही है

यहां पिछले साल एक किलो प्याज का दाम 36.70 रुपये था। अब ये बढ़कर 220.40 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमतें 61 प्रतिशत और पेट्रोल की 48 प्रतिशत बढ़ चुकी है। चना दाल का भाव 150 रुपये किलो से बढ़कर 228.40 रुपये किलो। तो 800 ग्राम नमक का पैकेट 33 रुपये की बजाय अब 49 रुपये का हो गया है। इतना ही नहीं बासमती चावल का भाव 100 रुपये की बजाय अब 147 रुपये प्रति किलो हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts