बेंगलुरु में बैठक के दौरान टिकैत पर फेंकी स्याही

Published On

बेंगलुरु (एजेंसी)। किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में सोमवार को एक व्यक्ति ने भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंक दी। बैठक के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने टिकैत के हाथ से माइक छीनकर उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। किसान संघ द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने वाले एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का नारा लगाकर मंच पर दौड़ लगा दी और टिकैत पर स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। स्याही फेंकने वाले व्यक्ति की लोगों ने पिटाई भी कर दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts