कश्मीर: शोपियां में भीषण मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर

Published On

डीजीपी बोले- गुड जॉब ब्वॉयज, गुड फॉर पीस |  Terrorists Encounter

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार देर रात से जारी तलाश (Terrorists Encounter) अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह(एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआर पीएफ) ने शोपियां जिले के किलोरा गांव में शुक्रवार देर रात एक संयुक्त तलाश अभियान की शुरूआत की।

गांव में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के जवान जब एक निश्चित स्थान की ओर बढ़ रहे थे कि तभी वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में शुक्रवार देर रात एक आ तंकवादी के मारे जाने के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद | Terrorists Encounter

कर्नल कालिया ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह गांव में दोबारा तलाश अभियान चलाया जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार और आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) डॉ एस पी वैद्य ने एक ट्वीट कर बताया कि शोपियां के किलूरा में मुठभेड़ स्थल से चार और आतंकवादियों के शव बरामद हुए हैं, अब तक कुल पांच आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने इसे राज्य में शांति बनाए रखने के लिए अच्छा बताते हुए जवानों की सराहना भी की।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलोें के अभियान में बाधा डालने की कोशिश | Terrorists Encounter

प्राप्त जानकारी मिलने तक मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस बीच अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया है। इस तरह की रिपोर्टें हैं कि मुठभेड़ वाली जगह के आस-पास के गांवों के लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के अभियान में बाधा डालने की भी कोशिश की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts