जावड़ेकर ने शिक्षक दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Published On

नयी दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। जावड़ेकर ने आज ट्वीट कर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन और सभी देशवासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। स्कूल से विश्वविद्यालय तक एक करोड़ शिक्षक देश की अगली पीढ़ी को सक्षम बनाते है। शिक्षकदिवस की बधाई। ” उन्होंने इस अवसर पर राधाकृष्णन का एक चित्र में ट्वीटर पर साझा किया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts