जद(यू) के राज्यसभा सांसद महेन्द्र प्रसाद का निधन
Published On
नयी दिल्ली l जनता दल (यू) के राज्यसभा सांसद और जाने मामले उद्योगपति महेन्द्र प्रसाद का कल देर रात आपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे वह लंबे समय से बीमार चल रहे है। बीमारी के कारण वह संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।
उन्होंने राजधानी के अपोलो अस्ताल में अंतिम सांस ली। वह जाने माने समाज सेवी थे और दवा उद्योग में उन्होंने ख्याति अर्जित की थी। जनता दल (यू) सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी है। पार्टी के नेताओं ने प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अरूण राम
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।