मैं पढ़ना चाहती हूं मुख्यमंत्री जी, यह कहते ही 48 घंटे में बेबी को मदद

Published On

रांची (एजेंसी)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा के तिलदाग पंचायत निवासी बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया। बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया।

बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया। साथ ही, मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है।

क्या है मामला

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से परसों मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी।आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया। माँ-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।

गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूँ सर। मेरी मदद करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts