झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लालू प्रसाद यादव रिहा

Published On

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज पलामू जिला व्यवहार न्यायालय ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में छह हजार जुर्माना के साथ रिहा कर दिया। यादव ने एसके मुंडा की अदालत में हाजिर हुए यहां उन्हें आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में 6000 रुपया जुर्माना के साथ रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 2009 में गढ़वा जिले के एक सभा में लालू यादव ने निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थल पर हेलीकाप्टर उतरवा दिया था जिससे अफरातफरी मच गई थी और इसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कोर्ट में हाजिर होने के लिए यादव झारखंड के डाल्टनगंज आए हुए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts