हिमाचल : दरक गई पहाड़ी, सवारियों से भरी बस सहित कई वाहन दबे

Published On

चालक बाल-बाल बचा

किनौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी दरकने से मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस भी आ गई। सूत्रों के अनुसार 35 सवारियों को लेकर बस हरिद्वार जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

डीएसपी भावानगर राजू के मुताबिक रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का चालक ही बचा है। बाकी सब मलब में दबे हुए हैं। चालक के मुताबिक बस में 35 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस के साथ-साथ एक ट्रक व पाँच से छह छोटी गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गई। अभी तक चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पहाड़ी से मलबा गिरना जारी था।

 

किश्तवाड़ में बादल फटा, पाँच की मौत, 40 लोग लापता

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts