महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, 18 नये चेहरे शामिल

Published On

मुंबई (एजेंसी)। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के करीब 40 दिनों के बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करके 18 नये चेहरों को शामिल किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं और दोनों पार्टियों के बीच 50-50 के फॉमूर्ले पर मंत्रियों ने आज शपथ ली। श्री शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा हैं। भाजपा और शिवसेना (शिंदे समूह) के 18 नए मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली। कैबिनेट में शामिल होने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं।

शिंदे समूह से दादा भुसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिंदे ने इससे पहले दक्षिण मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में शिवसेना विधायकों से मुलाकात की ताकि शपथ न लेने वालों को शांत किया जा सके। शिंदे की नई टीम में सभी के सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में महिलाओं को जगह न मिलने से सुप्रिया सुले नाखुश

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के मंगलवार को हुए विस्तार पर असंतोष जताते हुए कहा है कि यह खेदजनक है कि इसमें एक भी महिला को जगह नहीं मिली। सुश्री सुले ने ट्वीट किया कि एकनाथ शिंदे सरकार में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एक भी महिला को मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कहते हैं कि देश की प्रगति के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है लेकिन कुल 18 में से किसी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया।

इस बीच, औरंगाबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्य सईद इम्तियाज जलील ने कहा कि अब जबकि औरंगाबाद में पांच मंत्री हैंझ्रदो केंद्र में (डॉ भागवत कराड और रावसाहेब दानवे) तथा तीन राज्य में (अब्दुल सत्तार, संदीपन भुमरे और अतुल सावे) झ्रह्ल आइए हम सभी उम्मीर करें कि मेरे जिले और मराठवाड़ा का विकास हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts