सोनिया गांधी से मिली ममता बनर्जी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में श्रीमती गांधी और सुश्री बनर्जी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

श्रीमती गांधी और सुश्री बनर्जी के बीच मुलाकात का कार्यक्रम पहले से ही तय था और समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मिलकर लड़ने की रणनीति पर चर्चा की। सुश्री बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। श्रीमती गांधी से मुलाकात के बाद उनका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts