भरूच में कंपनी में लगी भीषण आग, पांच झुलसे

Published On

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर सिटी क्षेत्र में शुक्रवार को एक कंपनी में अचानक भीषण आग लग गयी, जिससे कंपनी के पांच कर्मी झुलस गए। पुलिस ने बताया कि अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमीटेड (यूपीएल)-1 कंपनी में सुबह अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कंपनी के पांच कर्मचारी झुलस गए। झुलसी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts