मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी

Published On

पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है

इम्फाल (एजेंसी)। मणिपुर में तेग्नौपाल जिले के टिनटोंग बाजार में शुक्रवार तड़के संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुयी।  स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग एक बजकर 10 मिनट पर गोलियों की आवाज सुनकर वह जाग गये और गोलीबारी करीब आधे घंटे तक जारी रही।  लीबारी शुक्रवार सुबह तक रूक-रूक कर चलती रही। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीमावर्ती शहर में इससे भारी तनाव बढ़ गया और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts