Monsoon Update: मॉनसून पर मौसम विभाग की आई बड़ी अपडेट
नई दिल्ली। केरल में मानसून के चार जून को पहुंचने की संभावना है।” दक्षिणी (Monsoon Update) राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में एक जून को पहुंचा था। भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर मानसूनके आरंभ से चिन्हित होता है और यह एक गर्म और शुष्क मौसम से बारिश के मौसम में रूपांतरण को निरुपित करने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत है। जैसे जैसे मानसून उत्तर दिशा में आगे की ओर बढ़ता है, इन क्षेत्रों को चिलचिलाती गर्मी के तापमान से राहत मिलने लगती है। गौरतलब हैं कि मौसम विभाग ने पिछले महीने कहा था कि देश में अब नीनो की स्थिति के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है।
Punjab Weather Update: तीन दिन बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
अब तक 40 डिग्री पर अटका का दिन का तापमान | Monsoon Update
मंगलवार से चाहे गर्मी से राहत मिलने वाली है। लेकिन सोमवार को भी गर्मी की तपिश उसी रूप में बनी रही। हिसार का तापमान पिछले 4 दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही अटका हुआ है। रविवार रात्रि की रात का तापमान जहां 23.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं सोमवार को दिन में हिसार का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि का तापमान बढ़ने से लोगों की गर्मी में बेचैनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से राहत जरूर मिलेगी।
19 मई से गर्मी फिर दिखाएंगे अपने तेवर| Monsoon Update
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 दिनों तक बेशक हरियाणा सहित राजस्थान में दिल्ली एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होगी लेकिन इसके तुरंत बाद 19 मई की सुबह से गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में पहले से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 19 मई के बाद प्रदेश में फिर से लू चलेंगी।
मौसम पूर्वानुमान | Monsoon Update
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 16 मई दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है तथा 16 मई रात्रि से 18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं पर हवाएं व गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 19 मई से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।