इस देश में डेंगू के 58 हजार से अधिक मामले, लोगों में मचा हाहाकार, जानें डेंगू से बचने के लिए क्या करें…
Published On
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में इस साल अबतक 58,000 से अधिक डेंगू (Dengue) के मामले सामने आए हैं और 38 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई ने यह जानकारी दी। डेंगू नियंत्रण इकाई ने मंगलवार को कहा कि लगभग 50 प्रतिशत मामले देश के पश्चिमी प्रांत से सामने आए हैं। देश में 47 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका में पिछले साल 76,000 से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। Sri Lanka News
Dengue Diet: सरल शब्दों में जाने डेंगू फीवर में क्या खाएं और क्या नहीं..
Dengue Diet: सरल शब्दों में जाने डेंगू फीवर में क्या खाएं और क्या नहीं..
Dengue Fever Diet: डेंगू फिर से दहशत की तरह फैलने लगा है, बता दें कि डेंगू के लक्षण शुरूआत (Dengue Aedes Mosquito) में समझ नहीं आते लेकिन 3-4 दिन में इसके लक्षण सामने आने लगते हैं। शुरू में तेज बुखार, सिर में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते, भूख न लगना आदि लक्षण सामने आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि डेंगू बुखार के दौरान किन खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।
दरअसल मानसून की शुरूआत के साथ ही डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। बता दें कि मानसून के आने से आई फ्लू, डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया तेजी से बढ़ने लगा है। जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू एडीज के मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू हो जाने पर मरीज को सिरदर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द होने लगता है और शरीर में कमजोरी होने लगती है।
दरअसल डेंगू की चपेट में अक्सर बच्चे, बड़े, बुजुर्ग कोई भी आ सकता है। डेंगू के हल्के लक्षण भी जानलेवा हो सकते हैं। अगर डेंगू का इलाज सही समय पर नहीं किया जाए तो यह बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। डेंगू में प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि डेंगू हो जाने पर आप क्या खा सकते हैं और किन चीजों का आप परहेज कर सकते हैं।