नालंदा में मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या

Published On

राजगीर (एजेंसी)। बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और गोलापुर वियावानी पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र कुमार उर्फ बबलू यादव के भाई की आज तड़के गोली मारकर (Murder) हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि परिजनों की सूचना पर मुखिया के भाई चंदन कुमार का शव उसके कमरे से बरामद की गयी । घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे चंदन को सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता चल सकेगा। पुलिस दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts