बैकुंठपुर में मनाई डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह की खुशी
Published On
बैकुंठपुर। (सच कहूँ न्यूज) डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह की खुशी में (Naamcharcha) छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर की साध-संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन करके मनाई। क्षेत्रीय नामचर्चा में साध-संगत ने भारी संख्या में शिरकत की।नामचर्चा का शुभारंभ प्रेमी सेवक द्वारा पवित्र नारा लगा कर किया गया, जिसमें कविराज बहन-भाइयों द्वारा भंडारे के शब्द बोले गए। जिन पर मौजूद साध-संगत झूम उठी। नामचर्चा के दौरान जिम्मेदार भाइओं द्वारा साध-संगत के जोश व सभी को एकजुट होकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूज्य पिता जी के पावन वचनों की व्याख्या के बाद साध-संगत द्वारा पूज्य पिता जी के परमानेंट पधारने की अरदास बोलते हुए दस मिंट का सुमरिन किया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।