हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में रविवार को बजेगा राम-नाम का डंका

Published On

महापरोपकार माह की खुशी में साध-संगत करेगी मानवता भलाई कार्य

सुजानपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में 18 सितंबर 2022 दिन रविवार को प्रात: 11:00 से 1:00 बजे तक महा परोपकार माह के उपलक्ष्य में सुजानपुर ग्राउंड, बस स्टैंड के सामने विशाल नामचर्चा का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की साध-संगत द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य किए जाएंगे। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को साध-संगत मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts