चचिया नगरी में 22 को होगी नामचर्चा, तैयारियां जारी

Published On

साध-संगत द्वारा 139 मानवता भलाई कार्यों को दी जाएगी गति

चचिया नगरी। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा चचिया नगरी स्थित सचखंड धाम में 22 मई दिन रविवार को विशाल नामचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। नामचर्चा की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में सेवादार जुटे हुए हैं। नामचर्चा में हिमाचल प्रदेश के हर ब्लॉक से भारी तदात में डेरा श्रद्धालु शिरकत कर गुरुयश का गुणगान करेंगे। नामचर्चा का समय 11 से 1 बजे तक होगा। जानकारी देते हुए ब्लॉक के जिम्मेवारों ने बताया कि नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू किये गए 139 मानवता भलाई कार्यों को साध-संगत द्वारा गति दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts