नाइजीरिया: आतंकवादी हमले में 30 सैनिक मारे गये

Published On

यह घटना नाइजर से सटी सीमा के पास दूर-दराज के क्षेत्र में हुई

मैदुगुरी (एजेंसी)। नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकवादियों ने उत्तर में स्थित एक सैन्य अड्डे पर हमला किया जिसमें 30 सैनिक मारे गये। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हमला करने वाले संदिग्ध बोर्नो राज्य के उत्तरी गांव जरी स्थित ‘इस्लामिक स्टेट इन वेस्ट अफ्रीका’ के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह इस तरह का साल का सबसे बड़ा हमला है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया, ‘आतंकवादियों और सेना के बीच दो घंटे संघर्ष हुआ लेकिन लड़ाकू विमान आने से पहले हमारी स्थिति खराब हो गयी। हमने अपने 30 सैनिकों को खो दिया और 10 घायल हो गए। घटना की जानकारी शनिवार को मिली क्योंकि यह घटना नाइजर से सटी सीमा के पास दूर-दराज के क्षेत्र में हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts