Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। बिहार से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को संसद भवन में सदन की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। कुमार ने हिंदी भाषा में शपथ ली। वह राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव में उच्च सदन के लिए चुने गये थे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा , विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, संजय कुमार झा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कुमार के जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। इसके साथ ही कुमार एक बार फिर से राज्य की राजनीति छोड़कर केन्द्र की राजनीति में पारी शुरू करने जा रहे हैं। बिहार की बागडोर संभालने से पहले श्री कुमार केन्द्र में मंत्री रह चुके थे।

यह भी पढ़ें:– Punjab Bulldozer Action: मोगा पुलिस का सख्त एक्शन, तीन ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

About The Author

Related Posts